Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

परेशान हुए टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर ! जानिए आखिर क्यों कह रहे हैं "अब मैं क्या करूँ " !

टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर वैसे तो काफी खुशमिज़ाज़ और ज़िंदादिल हैं। आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर एलन वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं ।  सीरिअल्स में भी एलन काफी धूम मचा रहे हैं फिर भी क्यों एलन परेशान हैं। कौन सी बात एलन को परेशान कर रही हैं। आखिर क्यों बार बार एलन कह रहे हैं 'अब मैं क्या करूँ' । तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हैं माजरा। दरअसल एलन बहुत ही जल्द अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे हैं उनकी आनेवाली शार्ट फ़िल्म में , जिसका नाम हैं ' अब मैं क्या करूँ ' .जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं। जी हां , फिल्मे, टेलीविज़न और अब शार्ट फ़िल्म  की धुँएधार पारी , एलन ने अपने नाम कर ली हैं। फ़िल्म में ये काफी परेशान रहते हैं जिसकी जिंदगी एक वक्त में बड़ी हसीन हुआ करती थी लेकिन बदकिस्मती के चलते सब कुछ बिगड़ जाता हैं और फिर एलन अपने प्रोफेशनल लाइफ से लड़ रहे हैं। शार्ट फ़िल्म में भले उलझे हुए लेकिन अभिनय में काफी सुलझे हुए एलन का अभिनय काफी अच्छा हैं। इस शार्ट फ़िल्म में एलन के साथ एक्ट्रेस प्रियंका तिवारी जो काफी टीवी सीरिअल्स में आ चुकी हैं इसके अलावा प्...

टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पुर्रस्वानी की शार्ट फिल्म में एंट्री ! Roommates बनकर खोलेंगी एक दूसरे के राज ।

टेलीविज़न की दुनिया मे अपना नाम बना चुकी और अपने काम से सुर्खिया बटोर चुकी एक्ट्रेसेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी अब टीवी की दुनिया से एक कदम और आगे रख चुकी हैं। जी हा टेलीविज़न पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी ये अदाकारा अब शार्ट फ़िल्म में कमाल कर रही हैं ।  पहली बार शार्ट फिल्म 'रूम मैट्स' में ये दोनों एक साथ दिखाई दे रही हैं। जहा पर इस इन दोनो की मस्ती और खटपिट वाली केमिस्ट्री दिखाई देगी।  शार्ट फ़िल्म में दिखाया गया हैं जहां पलक, लवीना को हर काम मे रोकटोंक करती है तो वही पलक की बातों से तंग आई, लवीना एक दिन पलक को ऐसा जवाब देती है कि पलक को दिन में तारें नजर आ जाते हैं। हालांकि हर पल को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया गया हैं।  प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं रोशन गैरी भिंदर और राइटर हैं सौम्या श्रीनाथ । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता। बात करे एक्ट्रेस लवीना टंडन तो वो जोधा अकबर, नागिन, बालवीर,  प्यार तूने क्या किया जैसे तमाम बड़ेटीवी सीरिअल्स में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं वही पलक पर्सवानी की बात करे तो ...

CINTAA ने अभिनेताओं के हक और उनके अधिकारों का प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए श्रम आयुक्त से मुलाकात की

   भारत में COVID-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर नियमों में बदलाव के संबंध में चिंताओं पर चर्चा करने के लिए, और अभिनेताओं द्वारा सहन की गई कई चुनौतियों को दूर करने के लिए, संयुक्त सचिव संजय भाटिया,सचिव महोदया श्रम विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल-आईएएस  प्रमुख सचिव।सीईओ सतीश वासन और कार्यकारी समिति सहित CINTAA के गणमान्य व्यक्ति सदस्य हेतल परमार ने लेबर कमिश्नर शिरीन यस लोखंडे के साथ कामगार भवन, बीकेसी में जाकर मुलाकात की।  माननीय श्रम आयुक्त ने जिन प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया, वे निम्नलिखित थीं:  • महीने में सात दिन से कम काम करने वाले अभिनेताओं को अनुबंध के तहत लाया जाएगा और 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा ।  • बच्चों को दिन में 8 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए और उचित दिशा-निर्देश होने चाहिए।  • अभिनेताओं को कॉन्ट्रैक्ट पेपर जल्द से जल्द दिए जाए।  • शूटिंग शिफ्ट के विषम घंटों जैसे बहुत जल्दी कॉल टाइम और लेट-नाइट पैक अप के मामले में महिला और बाल कलाकारों को उनके घरों से पिकअप और ड्रॉप प्रदान किया जाए।  • यूनिफार्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए अनुरोध...

फिल्म 'खेल खेल में' के जरिये टीवी एक्टर गौरव बजाज की शार्ट फिल्म में एंट्री ! सिंगर अरमान मालिक के साथ भी आनेवाले हैं एक म्यूजिक वीडियो में ।

  टेलीविज़न की दुनिया का नामचीन चेहरा , जिसकी पर्सनालिटी में जितना दम हैं उतना ही वजन उनकी अदाकारी में हैं। जी हां , एक्टर गौरव बजाज जो काफी टीवी सीरियल के जरिये अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं। अब गौरव की एक तूफानी पारी की शुरुवात हो रही हैं एक शार्ट फ़िल्म में। जिसका नाम हैं ' खेल खेल में '। जिसे 'मेड इन इंडिया पिक्चर्स' और 'स्काई247' प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया हैं। हाल ही में ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर रिलीज की गई हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में मुम्बई में की गई।आपको बता दे कि 'खेल खेल में ' गौरव की पहली शार्ट फिल्म हैं, जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं, फिल्म में अपने अनुभव के बारे में गौरव कहते हैं कि " बहुत अच्छा लगा शार्ट फिल्म में काम करके। हमने दिन में शूट किया और मेरे लिए चुनौती ये थी कि बिना मेकअप और बिना स्टाइलिंग के मुझे अपने किरदार में रहना था जो मुझे शुरू में बड़ा अजीब लग रहा था लेकिन जब मैंने बाद में पूरी क्लिप देखी तो मुझे लगा कि इससे बेहतर और कुछ हो नही सकता । मेरे लिए ये किरदार मेरी अभिनय क्षमता को और निखार गया" । इसके अलाव...

कोरोना लॉकडाउन पर एक दिलचस्प कहानी को लेकर वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले ने बनाई एक शार्ट फ़िल्म, किया बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को कास्ट !

मायानगरी में कहते न कि अगर शुरुवात अच्छी हो तो सफर के रास्ते भी आसान हो जाते हैं, और अगर साथ दिलचस्प हो तो रास्ते भी आसानी से कट जाते हैं। जी ही एक्ट्रेस रुपाली सूरी उन्ही में से एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर के शुरुवात में एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ एक इंटर नेशनल फीचर फिल्म 'डैड होल्ड माय हैंड' में काम किया और काफी सराही गयी और अब वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले की डायरेक्शन में बनी शार्ट फ़िल्म ' कुछ सीखे' में रुपाली दिखाई देने वाली हैं। लॉक डाउन में पति पत्नी के रिश्ते पर बनी इस शार्ट फ़िल्म को खुद विक्रम गोखले ने लिखा हैं, एडिट किया हैं, कंपोज़ किया हैं और डायरेक्शन भी दिया हैं। जब दुनिया लॉक डाउन में घरों में कैद थी, कही घरों में रिश्ते मजबूत हो रहे थे तो कही उन्ही रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी । पति और पत्नी के खट्टी मीठी अनबन को बहुत ही खूबसूरती से विक्रम जी ने कैमरे में उतारा हैं ।कहानी के बारे में  विक्रम गोखले कहते हैं "  जहाँ एक महिला घर की रसोई संभालती हैं  और पुरुष बाहर का काम करते हैं। लेकिन  लॉक डाउन के वक़्त पुरुष भी रसोई के काम में मदद कर रहे थे। पर मजबूरी ...