Skip to main content

कोरोना लॉकडाउन पर एक दिलचस्प कहानी को लेकर वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले ने बनाई एक शार्ट फ़िल्म, किया बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को कास्ट !

मायानगरी में कहते न कि अगर शुरुवात अच्छी हो तो सफर के रास्ते भी आसान हो जाते हैं, और अगर साथ दिलचस्प हो तो रास्ते भी आसानी से कट जाते हैं। जी ही एक्ट्रेस रुपाली सूरी उन्ही में से एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर के शुरुवात में एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ एक इंटर नेशनल फीचर फिल्म 'डैड होल्ड माय हैंड' में काम किया और काफी सराही गयी और अब वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले की डायरेक्शन में बनी शार्ट फ़िल्म ' कुछ सीखे' में रुपाली दिखाई देने वाली हैं।




लॉक डाउन में पति पत्नी के रिश्ते पर बनी इस शार्ट फ़िल्म को खुद विक्रम गोखले ने लिखा हैं, एडिट किया हैं, कंपोज़ किया हैं और डायरेक्शन भी दिया हैं। जब दुनिया लॉक डाउन में घरों में कैद थी, कही घरों में रिश्ते मजबूत हो रहे थे तो कही उन्ही रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी । पति और पत्नी के खट्टी मीठी अनबन को बहुत ही खूबसूरती से विक्रम जी ने कैमरे में उतारा हैं ।कहानी के बारे में  विक्रम गोखले कहते हैं "  जहाँ एक महिला घर की रसोई संभालती हैं  और पुरुष बाहर का काम करते हैं। लेकिन  लॉक डाउन के वक़्त पुरुष भी रसोई के काम में मदद कर रहे थे। पर मजबूरी में घरों में बैठकर रोजमर्रा के कामो को कर बोर भी हो रहे थे ऐसे में बर्तन धोकर, खाना बनाकर पति को ये एहसास होता हैं कि घर के काम मे भी बहुत शिद्दत और मेहनत लगती हैं जो आसान नही हैं । यहां हम कुछ दिनों से घर मे बैठकर रसोई और घर का काम संभाल नही पा रहे हैं और वही बीवियां सब कुछ सैक्रिफाइस कर अपना पूरा वक़्त घर को बनाने में देती हैं " । पति और पत्नी के मीठे नोंक झोंक की फ़िल्म 'कुछ सीखे' एक सोशल मेसेज देती हैं कि महिला के समर्पण और त्याग का अहसास पुरुषों को होना चाहिए ।



एक्ट्रेस रुपाली सूरी भी विक्रम सर की इस फिल्म में काम करके बेहद उत्साहित है इतना ही नही रुपाली ने विक्रम गोखले के साथ एक और फ़िल्म की हैं जिसका नाम हैं 'आर्गेनिक दोस्ती ' जो एक युवा महिला और एक वृद्ध पुरुष के नेक दोस्ती के रिश्ते को दर्शाती हैं । इस फ़िल्म में विक्रम गोखले ने अभिनय भी किया हैं। विक्रम जी के बारे में रुपाली कहती है कि " विक्रम सर अपने आप में एक्टिंग की इंस्टिट्यूट हैं मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा हैं वो मुझे डांटते भी हैं लेकिन उनकी डांट में भी बहुत ज्ञान हैं। वो उन एक्टर्स में से हैं जो कला की गहराई को समझते हैं और उसी में रहकर काम करते हैं। उनके साथ रहकर मेरी एक्टिंग की पिलर मजबूत हो गयी हैं " ।




वही रुपाली सूरी के बारें में विक्रम गोखले कहते हैं कि " रुपाली एक बहुत अच्छी अदाकारा हैं । वो एक अच्छी स्टूडेंट हैं । बातों को बहुत ही बारीकी से सुनती और समझती हैं। अगर उसे एक अच्छा निर्देशन मिलेगा तो वो आगे कमाल करेगी " ।

आपको बता दे कि विक्रम गोखले एक वेब सीरीज को लिख रहे हैं जिसमें रुपाली दिखाई दे सकती हैं । इसके अलावा रुपाली बहुत ही जल्द अच्छे प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Music Video Project (MVP) by MCGM with Kala Ghoda Arts Festival brings to you a celebration of our diverse, creative and inclusive city of Mumbai, The Music Video Project (MVP) Kick Off, powered by 48 Hour Film Project kicked off with dignitaries on July 29, at 5pm at Rude Lounge, Powai with 12 musicians, 70 film teams.

An initiative of Mumbai --  City of  Film and UNESCO -- Member of The Creative Cities Network, the music curated by Wobble Creative and Content  Channel Partner -- Pocket Films, the event saw a bevy of dignitaries including  Brinda Miller,    Vivek Bhimanwar, IAS, MD -- Maharashtra Film, Stage & Cultural Development Corporation Limited,  Satish Vasan representing CINTAA, Shashi Bala, Preeti  Gopalakrishnan, Yogi Chopra,  RJ Meera, among others. All in all, an exciting beginning indeed...

सेलेब्रेटी कॉलोमिस्ट निशा जामवाल ने कलाकार लता बालकृष्ण के लिए की अद्भुत मेजबानी , और उनके द्वारा बनाये गए 'मींडरिंग्स' प्रस्तुत किये!

 निशा जामवाल, अपने आप में कला का भंडार, एक सेलिब्रिटी कॉलमिस्ट, कला क्यूरेटर, इंटीरियर आर्किटेक्ट और इंटीरियर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में आज के मॉडर्न जमाने की भारतीय कलाकार लता बालकृष्ण की मींडरिंग्स प्रस्तुत की, जिनकी कला उन्होंने ताजमहल होटल आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की, जिसमें प्रसिद्ध एमएफ हुसैन और एफएन सूजा के कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया है।  निशा जामवाल द्वारा पेश किया गया ये पांच दिवसीय कला उत्सव,इस साल का  कोविड के बाद का सबसे चर्चित कार्यक्रम था।  प्रसिद्ध कला संग्रहकर्ता, कला प्रेमी,कौंसुल जनरल, लेखक, शीर्ष पुलिस आयुक्त, कॉर्पोरेट जगत के सीईओ, अभिनेता, गायक, मॉडल, फैशन डिजाइनर, निशा जामवाल के सभी दोस्त, रेका काला घोड़ा में एक ग्रैंड डिनर के साथ शुरू हुए इस शो में शामिल हुए।   चमक-धमक से भरपूर इस बेहद रंगीन इस शाम में लगे पेंटिंग में बने सफेद रंग की टेक्सचर्ड और बादलों  के कंपन और पानी की खूबसूरती मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर रही थी जो हमें जीवन के यथार्थ की खोज में ले जाते हैं।  निशा जामवाल,मरियम अकबर खान के गोल्डन रंग के गाउन में बेहद हसी...

CINTAA ने अभिनेताओं के हक और उनके अधिकारों का प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए श्रम आयुक्त से मुलाकात की

   भारत में COVID-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर नियमों में बदलाव के संबंध में चिंताओं पर चर्चा करने के लिए, और अभिनेताओं द्वारा सहन की गई कई चुनौतियों को दूर करने के लिए, संयुक्त सचिव संजय भाटिया,सचिव महोदया श्रम विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल-आईएएस  प्रमुख सचिव।सीईओ सतीश वासन और कार्यकारी समिति सहित CINTAA के गणमान्य व्यक्ति सदस्य हेतल परमार ने लेबर कमिश्नर शिरीन यस लोखंडे के साथ कामगार भवन, बीकेसी में जाकर मुलाकात की।  माननीय श्रम आयुक्त ने जिन प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया, वे निम्नलिखित थीं:  • महीने में सात दिन से कम काम करने वाले अभिनेताओं को अनुबंध के तहत लाया जाएगा और 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा ।  • बच्चों को दिन में 8 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए और उचित दिशा-निर्देश होने चाहिए।  • अभिनेताओं को कॉन्ट्रैक्ट पेपर जल्द से जल्द दिए जाए।  • शूटिंग शिफ्ट के विषम घंटों जैसे बहुत जल्दी कॉल टाइम और लेट-नाइट पैक अप के मामले में महिला और बाल कलाकारों को उनके घरों से पिकअप और ड्रॉप प्रदान किया जाए।  • यूनिफार्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए अनुरोध...