Skip to main content

मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में पहुंचे गुलजार साहब! मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान जी के कॉन्सर्ट में मिले ये दो रतन! जानिए पूरी डिटेल !


मुंबई में रविवार 1 मई की सुबह और यादगार बन गई जब एक ही स्टेज पर मिले दो अनमोल और अद्भुत रत।  उस्ताद अमजद अली खान और गुलजार साहब। जी हां,भारत के लेजेंड सरोद वादक और पदम विभूषण उस्ताद अमजद अली खान साहब का  रविवार, 1 मई के दिन मुंबई के ओपेरा हाउस में ‘मॉर्निंग रागा’ बड़ा कॉन्सर्ट संपन्न हुआ । दुनिया भर को अपनी सरोद साधना में सराबोर करने वाले मशहूर कलाकार उस्ताद अमजद अली खान ने कोरोना काल के बाद मुंबई में ‘मॉर्निंग रागा’ कॉन्सर्ट में अपनी अद्भुत सरोद कला का प्रदर्शन किया । उस्ताद जी से मिलने और इस कॉन्सर्ट में सरोद घर से जुडी अपनी यादें बांटने आए, उनके बहुत ही खास और ऑस्कर विजेता जिन्होंने पूरे जहां में अपने कलम का जादू बिखेरा ,संगीतकार और डायरेक्टर गुलजार साहब। जब ये दोनों एक स्टेज पर मिले मानों वो लम्हा सबसे खूबसूरत पल बन गया।



आपको बता दे कि रॉयल ओपेरा हाउस में किया गया उस्ताद अमजद अली खान का कॉन्सर्ट उनके ग्वालियर स्थित सरोद घर की विरासत की संगीतमय म्यूजियम के रख रखाव के लिए उठाई गई एक  नेक कोशिश हैं। सरोद घर जो ग्वालियर में स्थित हैं, जहा उनके वालिद साहब और फिर उस्ताद अमजद अली खान साहब का जन्म हुआ । एक ऐसा घर , जिसमे उनके पिता ने उन्हें क्लासिकल संगीत की तालीम दी जिसके वो धनी थे , जो खुद एक प्रख्यात सरोद वादक थे,और यही विरासत उन्होंने अपने बेटे उस्ताद अमजद अली खान को दी।

इस सरोद घर में उनके विरासत की ऐसी नायब चीज जो उन्होंने इस कॉन्सर्ट में दिखाई, ऐसे तमाम डॉक्यूमेंटेशन हैं जो प्राचीन समय से इक्कठा की गई , ऐसे तमाम लीजेंड की तस्वीरें हैं जो मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट कें दरम्यान भी दिखाई गई। मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट में गुलजार साहब आए जिन्होंने संगीतमय विरासत की धरोहर सरोद घर के बारे में अपने अनुभव व्यक्त किए। जिन्होंने उस्ताद जी के बारे में नायब शब्द बोले, और फिर इस कॉन्सर्ट की शुरुवात हुई। इसके पहले गुलजार जी , उस्ताद अमजद अली खान साहब और  सरोद घर पर 1 घंटे की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना चुके हैं। यू कहे की उस्ताद खान साहब और मुंबई में जो तो गुलजार जी उनसे न मिले, ऐसा तों हो ही नही सकता।

मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट का उद्देश्य , ग्वालियर स्थित सरोद घर यानी की म्यूजिकल हेरिटेज म्यूजियम के रख रखाव के लिये की गई हैं।  उस्ताद अमजद अली खान के मॉर्निंग रागा कॉन्सर्ट  में गुलजार साहब, सुभालक्ष्मी खान, अयान अली बंगश, उनकी पत्नी नीमा और दोनो बच्चे अबीर और जोहान और रूपकुमार राठौड़ और रीवा राठौड़ भी शामिल थे।। इस कॉन्सर्ट का ये भी एक ध्येय हैं कि आनेवाली युवा पीढ़ी में क्लासिकल संगीत का जोश भरा जाए और क्लासिकल म्यूजिकल ट्रेनिंग से उन्हें जागरूक कराया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

The Music Video Project (MVP) by MCGM with Kala Ghoda Arts Festival brings to you a celebration of our diverse, creative and inclusive city of Mumbai, The Music Video Project (MVP) Kick Off, powered by 48 Hour Film Project kicked off with dignitaries on July 29, at 5pm at Rude Lounge, Powai with 12 musicians, 70 film teams.

An initiative of Mumbai --  City of  Film and UNESCO -- Member of The Creative Cities Network, the music curated by Wobble Creative and Content  Channel Partner -- Pocket Films, the event saw a bevy of dignitaries including  Brinda Miller,    Vivek Bhimanwar, IAS, MD -- Maharashtra Film, Stage & Cultural Development Corporation Limited,  Satish Vasan representing CINTAA, Shashi Bala, Preeti  Gopalakrishnan, Yogi Chopra,  RJ Meera, among others. All in all, an exciting beginning indeed...

सेलेब्रेटी कॉलोमिस्ट निशा जामवाल ने कलाकार लता बालकृष्ण के लिए की अद्भुत मेजबानी , और उनके द्वारा बनाये गए 'मींडरिंग्स' प्रस्तुत किये!

 निशा जामवाल, अपने आप में कला का भंडार, एक सेलिब्रिटी कॉलमिस्ट, कला क्यूरेटर, इंटीरियर आर्किटेक्ट और इंटीरियर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में आज के मॉडर्न जमाने की भारतीय कलाकार लता बालकृष्ण की मींडरिंग्स प्रस्तुत की, जिनकी कला उन्होंने ताजमहल होटल आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की, जिसमें प्रसिद्ध एमएफ हुसैन और एफएन सूजा के कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया है।  निशा जामवाल द्वारा पेश किया गया ये पांच दिवसीय कला उत्सव,इस साल का  कोविड के बाद का सबसे चर्चित कार्यक्रम था।  प्रसिद्ध कला संग्रहकर्ता, कला प्रेमी,कौंसुल जनरल, लेखक, शीर्ष पुलिस आयुक्त, कॉर्पोरेट जगत के सीईओ, अभिनेता, गायक, मॉडल, फैशन डिजाइनर, निशा जामवाल के सभी दोस्त, रेका काला घोड़ा में एक ग्रैंड डिनर के साथ शुरू हुए इस शो में शामिल हुए।   चमक-धमक से भरपूर इस बेहद रंगीन इस शाम में लगे पेंटिंग में बने सफेद रंग की टेक्सचर्ड और बादलों  के कंपन और पानी की खूबसूरती मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर रही थी जो हमें जीवन के यथार्थ की खोज में ले जाते हैं।  निशा जामवाल,मरियम अकबर खान के गोल्डन रंग के गाउन में बेहद हसी...

CINTAA ने अभिनेताओं के हक और उनके अधिकारों का प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए श्रम आयुक्त से मुलाकात की

   भारत में COVID-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर नियमों में बदलाव के संबंध में चिंताओं पर चर्चा करने के लिए, और अभिनेताओं द्वारा सहन की गई कई चुनौतियों को दूर करने के लिए, संयुक्त सचिव संजय भाटिया,सचिव महोदया श्रम विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल-आईएएस  प्रमुख सचिव।सीईओ सतीश वासन और कार्यकारी समिति सहित CINTAA के गणमान्य व्यक्ति सदस्य हेतल परमार ने लेबर कमिश्नर शिरीन यस लोखंडे के साथ कामगार भवन, बीकेसी में जाकर मुलाकात की।  माननीय श्रम आयुक्त ने जिन प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया, वे निम्नलिखित थीं:  • महीने में सात दिन से कम काम करने वाले अभिनेताओं को अनुबंध के तहत लाया जाएगा और 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा ।  • बच्चों को दिन में 8 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए और उचित दिशा-निर्देश होने चाहिए।  • अभिनेताओं को कॉन्ट्रैक्ट पेपर जल्द से जल्द दिए जाए।  • शूटिंग शिफ्ट के विषम घंटों जैसे बहुत जल्दी कॉल टाइम और लेट-नाइट पैक अप के मामले में महिला और बाल कलाकारों को उनके घरों से पिकअप और ड्रॉप प्रदान किया जाए।  • यूनिफार्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए अनुरोध...