Skip to main content

सिंगर काव्या जोन्स जल्द ही नजर आएंगी ‘तू हैं मेरा’ म्यूजिक वीडियो में, लेस्ली लेविस ने किया हैं कंपोज l





बॉलीवुड सिंगर और सेंसुअस काव्या जोन्स की आवाज में जितना नशा हैं उतनी ही मदहोश काव्या की अदाएं हैं। एक सिंगर के तौर पर हर गाने को एक मस्ती का टच देकर ये जितनी बखूबी से निभाती हैं। एक कलाकार बनकर भी ये अपने हुस्न से चाहनेवालों को दीवाना बना देती हैं। जी हां, काव्या के फैंस की दिलों की धड़कने बढ़नेवाली हैं क्योंकि बहुत ही जल्द ये युवा गायिका अपने सुरो से और अपने अदाओं से म्यूजिक वीडियो ‘ तू हैं मेरा ’ में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में अंधेरी के मोनोक्रोम स्टूडियो में गाने के शूटिंग की गई।

इस गाने को कंपोज किया हैं पॉप म्यूजिक के सरताज लेसली लेविस ने जो काव्या के गुरु भी हैं। इस गाने के बारें में लेसली कहते हैं कि," मैंने काव्या की पर्सनालिटी को ध्यान में रखकर इस गाने को कंपोज किया हैं।वो अपने काम को लेकर बहुत समर्पित हैं जो आजकल कम देखने मिलता हैं। पिछले चार सालों से  वो एक सहायक के तौर पर मेरे साथ काम कर रही हैं और मैंने उसमे बहुत से रंगो को देखा हैं। ये गीत उसके व्यक्तित्व के सच्चे रंग को दर्शाता हैं।"

काव्या कहती हैं," मुझे गाना बेहद पसंद आया। इसमें एनर्जी बहुत हैं लेकिन ये बहुत मधुर हैं। ये थोड़ा फंकी हैं लेकिन काफी रोमांटिक हैं। इस गाने में जो औरत हैं  वो आज की औरत हैं जो अपने भावनाओं को व्यक्त करने से हिचकिचाती नही। मैं इसमें अपने आप को देखती हैं। ये लेडी काफी डिमांडिंग हैं पर वो सपने देखती हैं। वो काफी एग्रेसिव हैं लेकिन विनम्र भी हैं। ये गाना क्रेजी हैं जैसे की मैं खुद हूं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे लेसली लेविस एक गुरु के रूप में मिले, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं उन्हें चार सालों से देख रही हूं और सीख रही हूं। मुझे उम्मीद हैं कि मैं इस गाने को पूरी शिद्दत से कर पाऊं और सर की उम्मीदों पर खरी उतरू । मुझे आशा हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद करे।"

‘तू हैं मेरा’ गाने को कंपोज और प्रोड्यूस किया है लेसली लेविस ने और गाने को अपनी आवाज दी हैं सिंगर काव्या जोन्स ने । ये गाना इस साल 18 मई तक रिलीज किया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

The Music Video Project (MVP) by MCGM with Kala Ghoda Arts Festival brings to you a celebration of our diverse, creative and inclusive city of Mumbai, The Music Video Project (MVP) Kick Off, powered by 48 Hour Film Project kicked off with dignitaries on July 29, at 5pm at Rude Lounge, Powai with 12 musicians, 70 film teams.

An initiative of Mumbai --  City of  Film and UNESCO -- Member of The Creative Cities Network, the music curated by Wobble Creative and Content  Channel Partner -- Pocket Films, the event saw a bevy of dignitaries including  Brinda Miller,    Vivek Bhimanwar, IAS, MD -- Maharashtra Film, Stage & Cultural Development Corporation Limited,  Satish Vasan representing CINTAA, Shashi Bala, Preeti  Gopalakrishnan, Yogi Chopra,  RJ Meera, among others. All in all, an exciting beginning indeed...

सेलेब्रेटी कॉलोमिस्ट निशा जामवाल ने कलाकार लता बालकृष्ण के लिए की अद्भुत मेजबानी , और उनके द्वारा बनाये गए 'मींडरिंग्स' प्रस्तुत किये!

 निशा जामवाल, अपने आप में कला का भंडार, एक सेलिब्रिटी कॉलमिस्ट, कला क्यूरेटर, इंटीरियर आर्किटेक्ट और इंटीरियर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में आज के मॉडर्न जमाने की भारतीय कलाकार लता बालकृष्ण की मींडरिंग्स प्रस्तुत की, जिनकी कला उन्होंने ताजमहल होटल आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की, जिसमें प्रसिद्ध एमएफ हुसैन और एफएन सूजा के कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया है।  निशा जामवाल द्वारा पेश किया गया ये पांच दिवसीय कला उत्सव,इस साल का  कोविड के बाद का सबसे चर्चित कार्यक्रम था।  प्रसिद्ध कला संग्रहकर्ता, कला प्रेमी,कौंसुल जनरल, लेखक, शीर्ष पुलिस आयुक्त, कॉर्पोरेट जगत के सीईओ, अभिनेता, गायक, मॉडल, फैशन डिजाइनर, निशा जामवाल के सभी दोस्त, रेका काला घोड़ा में एक ग्रैंड डिनर के साथ शुरू हुए इस शो में शामिल हुए।   चमक-धमक से भरपूर इस बेहद रंगीन इस शाम में लगे पेंटिंग में बने सफेद रंग की टेक्सचर्ड और बादलों  के कंपन और पानी की खूबसूरती मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर रही थी जो हमें जीवन के यथार्थ की खोज में ले जाते हैं।  निशा जामवाल,मरियम अकबर खान के गोल्डन रंग के गाउन में बेहद हसी...

CINTAA ने अभिनेताओं के हक और उनके अधिकारों का प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए श्रम आयुक्त से मुलाकात की

   भारत में COVID-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर नियमों में बदलाव के संबंध में चिंताओं पर चर्चा करने के लिए, और अभिनेताओं द्वारा सहन की गई कई चुनौतियों को दूर करने के लिए, संयुक्त सचिव संजय भाटिया,सचिव महोदया श्रम विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल-आईएएस  प्रमुख सचिव।सीईओ सतीश वासन और कार्यकारी समिति सहित CINTAA के गणमान्य व्यक्ति सदस्य हेतल परमार ने लेबर कमिश्नर शिरीन यस लोखंडे के साथ कामगार भवन, बीकेसी में जाकर मुलाकात की।  माननीय श्रम आयुक्त ने जिन प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया, वे निम्नलिखित थीं:  • महीने में सात दिन से कम काम करने वाले अभिनेताओं को अनुबंध के तहत लाया जाएगा और 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा ।  • बच्चों को दिन में 8 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए और उचित दिशा-निर्देश होने चाहिए।  • अभिनेताओं को कॉन्ट्रैक्ट पेपर जल्द से जल्द दिए जाए।  • शूटिंग शिफ्ट के विषम घंटों जैसे बहुत जल्दी कॉल टाइम और लेट-नाइट पैक अप के मामले में महिला और बाल कलाकारों को उनके घरों से पिकअप और ड्रॉप प्रदान किया जाए।  • यूनिफार्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए अनुरोध...